शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

हार जिन्हें मंजूर नहीं, उनसे मंजिल दूर नहीं।।

 गीत

मुखड़ा :

गायक: हार जिन्हें मंजूर नहीं।
         उनसे मंजिल दूर नहीं।।
 गायिका: जो थककर होते चूर नहीं।
            उनसे मंजिल दूर नहीं।।

अंतरा:1
 गायक : मान लिया तो हार है।
          ठान लिया तो जीत है।।
गायिका : मौसम जैसा जीवन है।
          गर्मी, बारिश, शीत है।।

गायक : लोग जहां मगरूर नहीं।
गायिका : उनसे मंजिल दूर नहीं।।  
कोरस :  हार जिन्हें मंजूर नहीं।
        जो थककर होते चूर नहीं।।  
        उनसे मंजिल .................

अंतरा: 2
 गायिका :   कुदरत के उसूल हैं।
            कांटो संग ही फूल हैं।।
 गायक :   अश्क कभी हंसी मिले।
            उसका दिया कबूल है।।
 गायिका : खुद पर जिन्हें गरूर नहीं।
 गायक :   उनसे मंजिल दूर नहीं।।
 कोरस :  हार जिन्हें मंजूर नहीं।
        जो थककर होते चूर नहीं।।  
        उनसे मंजिल .................

 गायक: हार जिन्हें मंजूर नहीं।
         उनसे मंजिल दूर नहीं।।

गायिका: जो थककर होते चूर नहीं।
            उनसे मंजिल दूर नहीं।।

कोरस :  हार जिन्हें मंजूर नहीं।
        जो थककर होते चूर नहीं।।  
        उनसे मंजिल .................

  .............विनोद भावुक................... 

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें